पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ब्रेक फेल होने से गैस टैंकर पलटा, बाहरीघाटा जाम

ब्रेक फेल होने से गैस टैंकर पलटा, बाहरीघाटा जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुजरातसे बीकानेर जा रहा गैस से भरा टैंकर ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकराकर सड़क के बीच पलट गया। बीच सड़क पलटे टैंकर के बाद आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा। पुलिस के अनुसार शाम 6.25 बजे सिरोही की ओर रहे गैस टैंकर के बाहरी घाटा ब्रेक फेल हो गए। हादसे में चालक उदयभान पुत्र सीताराम (यूपी) के पैर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस 108 ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली थाना अधिकारी कैलाशदान और प्रेमसिंह दल सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाहरीघाटा से गुजरने वाले सभी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाते हुए अनादरा चौराहा पर राकना शुरु किया। इधर, बाहरीघाटा गुजरने वाले वाहन चालकों ने नवनिर्मित फोरलेन से होकर गुजरना शुरु कर दिया।

नहींपहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी

हादसेके बाद कोतवाली से दो थाना अधिकारी दल सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि गैस टैंकर पलटने जैसे हादसों में प्रशासनिक अधिकारी का मौके पर पहुंचना अनिवार्य है। टैंकर शाम 6.25 बजे हुआ। 6.32 मिनट पर कोतवाली से पुलिस दल पहुंचा, तथा 6.41 पर एम्बुलेंस 108 पहुंची, उसके एक मिनट बाद 6.42 पर अग्निशमन वाहन पहुंचा, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई नहीं पहुंचा।

सिरोही. बाहरीघाटा में शाम को गैस से भरा टैंकर पलट गया।