पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गर्ल्स कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद््घाटन

गर्ल्स कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद््घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहिला महाविद्यालय में सोमवार को छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पूर्व विधायक लोढ़ा ने कहा कि भारत सांस्कृतिक विविधताओं वाला देश हैं और गत 65 सालों में देश के नीति निर्माताओं ने सबको साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया। देश के मौजूदा नेतृत्व की एकांगी सोच से समाज में असुरक्षा का भाव बढ़ा हैं।

आपसी तनाव बढ़ा है सांप्रदायिक ताकतों के हौसले बढ़े हैं। समाज के सामने मौजूद इस खतरे का नौजवानों को एकजुट होकर मुकाबला करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर जिन्दगी जीने के लिए लड़कियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए। महिलाऔ को लेकर समाज की सोच आज पहले से बेहतर हुई हैं। महिलाओं की क्षमता को समाज ने स्वीकार किया हैं और उनकी तरक्की के लिए दरवाजे खुले हुए हैं। इसका भरपूर उपयोग करें। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार की ओर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों को बंद करने के निर्णय का विरोध करने के कांग्रेस के आहवान में सक्रिय भाग लेने पर कॉलेज छात्राध्यक्ष सेजल कंवर अन्य छात्राओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में कॉजेल के प्राचार्य एमके गुप्ता ने महाविद्यालय की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष अतिथि शिक्षक आदि का व्यय भार समाज सेवी मुकेश मोदी के की ओर से किया जा रहा हैं। कॉलेज से संबंधित कुछ कमियों को दूर करने के लिए धनराशि की गुप्ता ने आवश्यकता बताई, जिस पर लोढ़ा ने प्रस्ताव बनाकर राज्य सभा सदस्य अभिषेक मनु सिंघवी को प्रेषित करने के लिए कहा। इससे पूर्व कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सेजल कंवर देवड़ा, उपाध्यक्ष निर्मला सोलंकी, महासचिव पूजा कुमारी संयुक्त सचिव मीनल शर्मा ने छात्रसंघ कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने गर्ल्स कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय का उद्‌घाटन किया।