- Hindi News
- पूर्व विधायक ने प्राकृतिक नालों का किया निरीक्षण
पूर्व विधायक ने प्राकृतिक नालों का किया निरीक्षण
फोरलेननिर्माण के दौरान प्राकृतिक नालों के बीच डाले गए मलबों का सोमवार को पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा से बात कर विभिन्न नालों के प्राकृतिक बहाव को पत्थर के मलबो मिट्टी से बंद करने की जानकारी दी तथा इस संबंध में कार्रवाई करने का आग्रह किया। गौरतलब है कि दैनिक भास्कर में हाईवे निर्माण के दौरान नालों में पड़े मलबे को लेकर उठाए गए मुद्दे के बाद विभिन्न संगठन और राजनेता भी मलबे को साफ कराने के लिए आगे आए हैं। हालांकि एलएंडटी कंपनी की ओर से नालों की सफाई करवाई जा रही है। लोढ़ा ने अजिताभ शर्मा से यह भी कहा कि जुलाई माह में स्थानीय उपखंड अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता जल संसाधन विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों और संबंधित निर्माणकर्ता कंपनी के प्रबंधन को लिखित में अवगत करा चुके हैं, लेकिन उस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन अवरोधों की वजह से वर्षा होने के बाद भी सिरोही शहर के विभिन्न जलाशयों अखेलाव तालाब एवं मानसरोवर में पानी की आवक प्रभावित हुई है। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष खेताराम माली, आशुतोष पटनी, जिला मंत्री बाबूखान, विनोद देवड़ा एवं कांग्रेसजन साथ थे।
सिरोही. पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने प्राकृतिक नालों का अवलोकन किया।