- Hindi News
- मोहब्बत नगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से
मोहब्बत नगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 से
सिरोही|राजकीय उच्चमाध्यमिक स्कूल मोहब्बतनगर में 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता संयोजक प्रधानाचार्य कांतिलाल आर्य ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता माध्यमिक उच्च माध्यमिक की पूर्व तिथि अनुसार 27 सितंबर को समस्त टीमों का पंजीयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाप्रमुख चंदन सिंह देवड़ा होंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी करेंगे। एक सितंबर को समापन समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर वी. सरवन कुमार होंगे, जबकि अध्यक्षता डीएफओ शशिशंकर पाठक करेंगे।