शिविर में 27 लोगों ने किया रक्तदान
लायंसक्लब सिरोही एवं वियो क्लब के तत्वावधान में स्व. हरजीराम प्रजापत की पांचवीं पुण्यतिथि एवं स्मृति में सार्वजनिक अस्पताल के बाहर निशुल्क रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब के जोन चेयरमैन प्रकाश प्रजापति ने बताया कि शिविर में शहर के कई महिला एवं पुरुषों ने रक्त समूह की जांच करवाकर रक्तदान के लिए संकल्प लिया एवं जांच कराने वालों को रक्त समूह कार्ड दिए तथा सारणीबद्ध सूची बनाई गई। इस दौरान स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए 63 महिलाएं एवं पुरुष तैयार हुए, लेकिन ब्लड बैंक में पर्याप्त मात्रा में रक्त होने के कारण 27 लोगों का ही रक्तदान करवाया गया। बाकी को आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान करने के लिए कहा गया। इस मौके पूर्व विधायक संयम लोढ़ा, क्लब के अध्यक्ष महेश टांक, वियो क्लब सचिव कल्पेश जैन, लायंस क्लब के विनोद हरण, राजेश जैन, डॉ. संजीव जैन, एनएस. राठौड़, अतुल रावल, जितेंद्र ऐरन, किशन प्रजापत, दिलीप खंडेलवाल, लेब टेक्निशियन निर्मल बेनर्जी, अस्पताल स्टाफअर्जुन, राजेंद्र सिंह मीणा, इरफान, तालिब मेघाराम, मानसिंह देवड़ा, विरेन्द्रसिंह चौहान, हेमंत पुरोहित, प्रकाश बी माली, नवीन राजपुरेाहित, उत्तम चौधरी, सुरेंद्रसिंह माली समाज सोसायटी एवं अन्य संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया।
इन्होंनेकिया रक्तदान
दशरथ,शाहीद, भरत, भंवरसिंह, सुनिल कुमार, गोपाल माली, प्रकाश माली, करण कुमार, दीपक शाह, सुरेश कुमार, थोमसन, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, महेंद्र माली, सुरेंद्र मीणा, कैलाश कुमार, मनीष सुथार, मुकेश बायरिया, राजेंद्र सोलंकी, सुरेश कुमार, दिनेश, योगेश कुमार, नेताराम, जगदीश मेघवाल अशोक ने रक्तदान किया।
सिरोही. वियो लॉयन्स क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।