हादसे में चार परीक्षार्थियों समेत छह जने घायल
पटवार भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी कार को सामने से रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी, जिससे अभ्यर्थियों समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला अभ्यर्थी की हालत गंभीर होने से उन्हें रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर से पटवार भर्ती परीक्षा देकर लौट रहे अभ्यर्थियों से भरी कार को पिंडवाड़ा टोल नाका से करीब सात किलोमीटर दूर सामने से रही कार ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि अभ्यर्थियों से भरी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से पिंडवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें सिरोही अस्पताल रेफर किया। घायलों में निरमा पुत्री रमेश कुमार माली निवासी कालंद्री, कोमल पुत्री माधुदान चारण निवासी वलदरा, लक्ष्मण पुत्र मालाजी मेघवाल निवासी कालंद्री, माधुदान पुत्र लालूदान चारण निवासी वलदरा, सुकना पुत्री लक्ष्मण मेघवाल निवासी कालंद्री और शैतानराम पुत्र लीलाराम मेघवाल निवासी कालंद्री शामिल है। कोमल चारण की हालत गंभीर होने से उसे रेफर किया गया। जिसे परिजन गुजरात ले गए।