- Hindi News
- प्रभारी मंत्री देवासी कलेट्रेट में आज लेंगे बैठक
प्रभारी मंत्री देवासी कलेट्रेट में आज लेंगे बैठक
सिरोही | गोपालन,देवस्थान राज्य एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी बुधवार को प्रात: 11 बजे कलेट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे। राज्य आवासन मंडल के आयुक्त एवं प्रभारी सचिव आनंद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर वी.सरवन कुमार, एसपी समीर कुमार सहित प्रशासनिक एवं पुलिस तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में जिले के विकास की 5 प्राथमिकताएं तय कर सरकार द्वारा सुराज संकल्प यात्रा के दौरान लिये गये विकास के संकल्प एवं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने और कार्य प्रणालियों में नवाचार लाने सहित भामाशाह योजना, सुगम संपर्क पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।