- Hindi News
- माहेश्वरी दंपती ने लिया देहदान का संकल्प
माहेश्वरी दंपती ने लिया देहदान का संकल्प
लायंसक्लब सिरोही की ओर से लीला माहेश्वरी एवं उनके पति जयप्रकाश माहेश्वरी के देहदान की प्रक्रिया पूरी कर देहदान संकल्प पूरा कराया गया। लायंस क्लब के जोन चेयरमैन प्रकाश प्रजापति के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी मेघवालवास सिरोही में अध्यापक लीलादेवी माहेश्वरी एवं उनके पति राजकीय अस्पताल सिरोही में कंपाउंडर जयप्रकाश माहेश्वरी ने मृत्युपरांत देहदान की इच्छा जताई एवं उन्होंने प्रजापति से संपर्क साधा।
शेष|पेज15
क्लबने संपूर्ण देहदान संकल्प प्रक्रिया अपनाते हुए मंगलवार को कलेक्टर वी. सरवन एडीएम प्रहलादसहाय नागा की मौजूदगी में दंपत्ति ने एक-दूसरे की साक्षी, जोन चेयरमैन प्रकाश प्रजापति एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र एवं आवश्यक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर अपने शरीर का मृत्युपरांत देहदान उदयपुर में मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की पढाई के लिये संपूर्ण शरीर का अंगों सहित देहदान का संकल्प लिया। प्रजापति ने बताया सिरोही शहर में यह दूसरी बार देहदान संकल्प लिया गया है। इससे पूर्व पहली बार व्याख्याता अल्पना सैनी ने देहदान का संकल्प लिया था। दंपत्ति के रूप में देहदान करने का यह पहला मामला है।
सिरोही. माहेश्वरी दंपती कलेक्टर के समक्ष संकल्प पत्र भरते हुए।