- Hindi News
- सामाजिक अंकेक्षण के लिए विशेष ग्राम सभाएं 19 से
सामाजिक अंकेक्षण के लिए विशेष ग्राम सभाएं 19 से
सिरोही| सामाजिकअंकेक्षण के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 19 26 फरवरी तथा 12 मार्च को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जायेंगी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी.सी.गर्ग ने बताया कि इन ग्राम सभाओं के लिए कार्यक्रम जारी कर 87 प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिक नियुक्त किये गये हैं। 19 फरवरी को मारोल, गिरवर, रेवदर, पोसितरा, उड़, माकरोड़ा, वेराजैतपुरा, जनापुर, जैला, जोगापुरा, गोयली, आल्पा, फुंगणी, आदर्श डूंगरी, धाण, खांबल, कोजरा, रामपुरा, अनादरा, वीरवाड़ा बालदा, भूतगांव, बडग़ांव, जोयला, नयासानवाड़ा, डाक, दोलपुरा, आवल, बहादुरपुरा, चनार, चण्डेला, यारिया, पेशुआ, केशरपुरा, पीथापुरा, मनोरा, आकराभट्टा, उंदरा, अजारी, आमली, झाड़ोली, उड़वारिया, पामेरा, डबाणी, सिरोड़ी, रुखाड़ा, पोसालिया, तेलपुर, आमथला तथा सिवेरा ग्रा. पं. मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी।