संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित
सिरोही| आदर्शविद्या मंदिर उच्च माध्यमिक में संचालित अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा प्रमुख हरिसिंह सिंदल ने बताया कि इस परीक्षा में सरकारी एवं गैर सरकारी 65 स्कूल के छात्र शामिल हुए। परीक्षा परिणाम की घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक स्कूल सिरोही के छात्र मोतीलाल जीनगर ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सभी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा सभी छात्रों को प्रतिभागी प्रमाण पत्र दिया जाएगा।