बापूडा गांव में झोपड़ा जलाया
सिरोही| अनादरापुलिस ने बापूडा गांव में एक युवक का झोपड़ा जलाने के आरोप में दंपत्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बापूड़ा निवासी राणा पुत्र गोखला देवासी ने अनादरा पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके बाड़े में जमनादेवी और देवराम देवासी ने अनाधिकृत रुप से प्रवेश की बाड़ तोड़ दी तथा झोपड़े में आग लगा दी। इससे उसे करीब दस हजार रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।