ट्रक ट्रोला भिडं़त तीन गंभीर घायल
सिरोही| फोरलेनपर सारेणश्वरजी के पास पिकअप और ट्रोला की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल लाया गया। पुलिस के अनुसार सारणेश्वरजी के पास शनिवार सुबह पिकअप और ट्रोला के बीच टक्कर हो गई। हादसे में यूपी निवासी करणालसिंह पुत्र सुखपालसिंह, हरियाणा निवासी वजीर चौहान पुत्र धर्मवीर और राजेश पुत्र जरमनसिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल लाया गया।