फोन पर मांगे एटीएम नंबर, खाते से 21 हजार रुपए पार
मोबाइल पर ग्राहकों से उनके एटीएम कार्ड के नंबर मांग एकाउंट से पैसे निकालने वालों ने एसपी कार्यालय में कार्यरत महिला कांस्टेबल को भी नहीं छोड़ा। उनके खाते से करीब 21 हजार रुपए से निकाल लिए। आदर्शनगर निवासी संतोष पंवार ने बताया कि उसके मोबाइल पर शाम 5.57 बजे कॉल आया तथा एटीएम बंद होने की चेतावनी देते हुए उससे कार्ड के नंबर मांगे, इस पर उसने नंबर बता दिए। कुछ मिनट बाद ही उसे मोबाइल पर पांच -पांच, चार-चार हजार रुपए, 1955 तथा एक हजार कुल 21 रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। इस मामले को लेकर महिला कांस्टेबल ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।