उपसरपंच पर मारपीट का लगाया आरोप
सिरोही| एसपीके निर्देश पर अनादरा पुलिस ने मारपीट के आरोप में सिंदरथ उपसरपंच के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश किए है। सिंदरथ निवासी मना पुत्र शंकरजी जोगी ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि उपसरपंच आनंदपालसिंह जेसीबी लेकर उसके घर आएं तथा जोगीवास स्थित मंदिर का रास्ता चौड़ा करने की बात कहते हुए नारियल के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की। पैसे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। एसपी ने इस मामले को अनादरा थाने में दर्ज कर जांच के आदेश दिए।