इधर, मनादर गांव में बिना एटीएम पिन के निकाले खाते से पैसे
सिरोही| जिलेके मनादर गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला के खाते से किसी ने एटीएम का उपयोग कर पांच सौ रुपए निकाल लिए। खास बात यह है कि महिला के पास खाते का एटीएम कार्ड ही नहीं है। इसके बावजूद किसी ने जालोर शहर में एटीएम बूथ से उसके खाते से 500 रुपए निकाल लिए। मनादर निवासी अमराराम चौधरी ने बताया कि उसकी प|ी के नाम से भामाशाह योजना के तहत एसबीबीजे बैंक में खाता खुलवाया था। इसके बाद एटीएम के लिए एप्लाई भी किया। जो हमें नहीं मिला ही पिन कोड मिला। हालांकि बैंक की ओर से वह जारी हो चुका है, लेकिन हमें रिसीव नहीं हुआ। शेष|पेज16
इसीबीच किसी ने जालोर में एटीएम कार्ड का उपयोग कर 500 रुपए निकाल लिए। जबकि बिना एटीएम कार्ड मिले ऐसा संभव ही नहीं है।