पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्तिकेय शर्मा की संभाग स्तरीय भाषण में हैट्रिक

कार्तिकेय शर्मा की संभाग स्तरीय भाषण में हैट्रिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसेवा योजना महाविद्यालय के तहत जोधपुर संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बाड़मेर कॉलेज में किया गया। इसमें पीजी कॉलेज सिरोही के छात्र कार्तिकेय शर्मा ने प्रतिभागिता कर लगातार तीसरे साल भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीजी कॉलेज में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार सहित स्टाफ ने सम्मान किया। प्राचार्य ने बताया कि कार्तिकेय शर्मा ने लगातार तीन वर्षों से एनएसएस के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में संभाग स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने शर्मा को बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। एनएसएस संयोजक डॉ. गायत्री प्रसाद के अनुसार शर्मा को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं 25 सौ रुपए से सम्मानित किया गया। शर्मा अब 24 जनवरी को राज्य स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्टेनी मैमोरियल महाविद्यालय जयपुर में जोधपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी कैलाश गहलोत एवं सुश्री कुसुम राठौड़ ने भी शर्मा को बधाई दी।

सिरोही. भाषणप्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे कार्तिकेय शर्मा का कॉलेज में स्वागत किया गया।