धरना प्रदर्शन के लिए जयपुर रवाना
सिरोही. राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ की जिलास्तरीय बैठक गांधीपार्क में जिलाध्यक्ष लीलाराम मेघवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, इसमें सरकार के विरोध प्रदर्शन में जयपुर जाने का निर्णय लिया गया। संघ के जिलाध्यक्ष मेघवाल के अनुसार सिरोही संघ के विद्यार्थी मित्र शुक्रवार को समस्त ब्लॉक अध्यक्षों की अगुवाई में जयपुर के लिए रवाना हुए। वहां प्रदेश कार्यकारिणी के समर्थन में सरकार के विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे।