- Hindi News
- रोडा एक्ट में 16 बाकीदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रोडा एक्ट में 16 बाकीदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
सिरोही. राजस्थानमरुधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आनंदसिंह चारण के निर्देश पर कृष्णगंज शाखा प्रबंधक पर्वतसिंह देवड़ा ने 16 बाकीदारों के खिलाफ रोडा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाएं। वसूली विभाग के सुरेश पटेल के अनुसार कलेक्टर ने रोडा एक्ट के तहत वसूली पर ध्यान दिए जाने के निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में बैंक के 16 नए प्रकरण दर्ज किए गए है। इसमें कार्यपालक तहसीलदार रामलाल मीणा ने बाकीदारों को नोटिस तलब कर ब्याज सहित बकाया राशि जमा करवाने तथा रोडा एक्ट के प्रभारी अधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पाबंद किया।