पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में एकजुट होने का आह्वान

सम्मेलन में एकजुट होने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| विश्वहिन्दू परिषद बजरंग दल की संयुक्त बैठक आनंद विद्या मंदिर में शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें धर्म सम्मेलन कार्यक्रम में एक जुट होने का आह्वान किया गया। मीडिया प्रभारी चिराग अग्रवाल के अनुसार विहिप बजरंग दल की बैठक जोधपुर प्रांत संयोजक इंद्रजीतसिंह राजगुरु ने सभी कार्यकर्ताओं को धर्म सम्मेलन के कार्यक्रम में एक जुट होने का आह्वान किया। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकारिणी की गठन किया। जिला संयोजक रेवाशंकर रावल ने नगर की टीम को सदस्यता अभियान चलाने पर सदस्यता पर जोर दिया। प्रखंड अध्यक्ष गोविंद सिंह डाबी, विहिप जिला सहमंत्री नरेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे तथा कुछ पदभार की घोषणा की गई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह, नगर संयोजक भावेश आर्य, नगर सहसंयोजक मुकेश राणा, नगर गोरक्षा प्रमुख कल्पेश, नगर अखाड़ा प्रमुख अश्विन कोठारी, नगर सहसंयोजक विक्रमसिंह इंदा, नगर सुरक्षा प्रमुख प्रीतमसिंह, सहसुरक्षा प्रमुख दिलीप, नगर सहखाड़ा प्रमुख गोपाल कनौजिया को कार्यभार सौंपा गया।