पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंकिंग मेला और जनजागरूकता कार्यक्रम आज

बैंकिंग मेला और जनजागरूकता कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतसरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय की सिरोही डूंगरपुर मीडिया इकाई की ओर से ग्राम पंचायत मावल परिसर में शनिवार सुबह 10 बजे रैली, दोपहर 12 बजे मुख्य जनचेतना कार्यक्रम एवं बैकिंग मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचंद गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर वी. सरवन होंगे एवं अध्यक्षता सरपंच सरोज बाला करेगी।





विशिष्ट अतिथि सर्व शिक्षा अभियान के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक कांतिलाल खत्री प्रधानाध्यापिका सुनीता भडाना, पंचायत प्रसार अधिकारी वीरेंद्र व्यास, उपसरपंच मुकेशसिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजकुमारी होंगे।