जल ग्रहण योजना के तहत कार्यक्रम का आगाज
कालंद्री| समीपवर्तीमोहब्बतनगर में शुक्रवार को जलग्रहण योजना की बैठक पंचायत समिति सिरोही प्रधान नीतिराज सिंह देवड़ा सरपंच दरिया देवी कलावंत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस मौके महिलाओं की ओर से स्वयं सहायता समूह प्रशिक्षण का कार्यक्रम शैशव संस्थान की ओर से दिया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह का गठन कितनी सहायता राशि दी जाती है कि जानकारी दी गई। बैठक में जलग्रहण सचिव निर्मल मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य रकू देवी, जल ग्रहण विकास दल सदस्य वेला माथुर, प्रवीण कुमार रोजगार सहायक सवाराम मेघवाल मौजूद थे।