अब विकास पर आप भी दे सकेंगे सुझाव
शहर का कोई भी नागरिक अपना सुझाव लिखकर डाल सकेगा पेटिका में, सराहनीय सुझाव पर होगा अमल
भास्करन्यूज | सिरोही
अबशहर के विकास में आमजन की सहभागिता भी बढ़ेगी। इसके लिए नगरपरिषद के सभापति ताराराम माली ने अपने कक्ष के बाहर एक सुझाव पेटिका लगाई है, जिसमें शहर का कोई भी नागरिक अपना सुझाव लिखकर डाल सकेगा। शहर के विकास के लिए आने वाले नागरिकों के सुझावों पर सभापति बोर्ड के सदस्यों के साथ मिलकर चर्चा करेंगे और सराहनीय सुझाव पर अमल किया जाएगा। जिले में पहली बार किसी चेयरमैन ने शहर के विकास में आमजन की राय को तवज्जो दी है। सभापति ताराराम माली ने यह निर्णय शहर के विकास में आमजन की भागीदारी निर्धारित करने के लिहाज से लिया है। उनका कहना है कि बोर्ड सदस्यों के साथ शहर के नागरिक भी अपने शहर के विकास के लिए सुझाव देंगे, तो निश्चित तौर पर अगले पांच सालों में सिरोही शहर अपनी पहचान कायम करेगा।
सभापति ने देखी पार्क की स्थिति
नगरपरिषदके सभापति ताराराम माली ने वार्ड संख्या तीन पीडब्ल्यूडी कॉलोनी स्थित बदहाल पार्क की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रकाश कुंवर पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह चौहान भी साथ थे। उल्लेखनीय है कि पार्षद प्रकाश कुंवर ने परिषद की पहली बैठक में सभापति ताराराम माली को वार्ड नंबर तीन की समस्याओं के समाधान की मांग की थी। पार्षद प्रकाश कुंवर ने सभापति को बताया कि उनके वार्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पानी की टंकी गली में सीसी रोड की आवश्यकता है, पार्क की टूटी दीवार को मरम्मत करने, पार्क के चारों ओर कचरा पात्र लगवाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि गणपत नगर के कई हिस्सों में बिजली के पोल नहीं होने से अंधेरा छाया रहता है। इस कारण कई बार चोरी की वारदातें हो चुकी है। पूरे क्षेत्र में बिजली के पोल लगाकर विद्युतीकरण करवाया जाएं। गोयली रोड से तीनबत्ती चौराहा पर भी रात को घना अंधेरा रहता है। वहां हाईमास्क लाइट की जरूरत है। इमानुअल स्कूल रोड पर सड़क नाले का निर्माण करवाया जाएं, उक्त क्षेत्र में सड़कों का अभाव है। पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई हो इसके लिए सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएं। उनके वार्ड में पेयजल की काफी गंभीर समस्या है, इसके लिए हैंडपंपों पर पानी की मोटर लगाकर सप्लाई लाइन से जोड़ दी जाएं।
नए सिरे से तय होंगे कचरा स्टैंड
सभापतिने शहर में नए सिरे