पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज स्टूडेंट्स को मेमोरी तेज करने के बताए गुर

कॉलेज स्टूडेंट्स को मेमोरी तेज करने के बताए गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में छात्रों के लिए तीन व्याख्यानों का आयोजन किया गया, इसमें स्टूडेंट्स को अपनी याददाश्त तेज करने के गुर सिखाए गए। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार के अनुसार मनोविज्ञान के व्याख्याता डॉ. अजय चौधरी ने स्मृति वृद्धि विषय पर चर्चा की और छात्रों को स्मृति बढ़ाने के गुर सिखाएं। उन्होंने कहा कि हमारी स्मृति सीमित अवधि एवं लंबी अवधि की होती है। लंबी अवधि तक चीजों को याद रखने के लिए हम विभिन्न तकनीक का सहारा लेकर अपनी स्मृति में वृद्धि कर सकते है। छात्रों को कोड तकनीक से परीक्षा की तैयारी कर सकते है। छात्रों के साथ प्रयोग करके उन्होंने उसे प्रस्तुत किया। कल्पना एवं साहचर्य से वस्तुओं को जोड़कर हम लंबे समय तक विचारों वस्तुओं को याद रख सकते है। इस रोचक तथ्य व्याख्यान में छात्रों ने उत्साह पूर्वक भागीदारी निभाई। शारीरिक शिक्षा के व्याख्याता डॉ. अक्षय शुक्ला ने कहा कि बॉडी लेंग्वेज व्यक्तित्व प्रदर्शन विषय पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने ज्ञान एवं क्षमता का प्रस्तुतीकरण अपनी शारीरिक भंगिमाओं से प्रस्तुत करता है, वर्तमान समय प्रस्तुतीकरण का है इसलिए हमें अपने व्यवहार को श्रेष्ठ रुप से प्रदर्शित करना चाहिए। हमारे शरीर का असंतुलन अनेक रोगों से ग्रसित करता है। इसलिए अभ्यास से अपनी कमियों को दूर किया जा सकता है। तीसरे व्याख्यान में डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने महाराणा प्रताप की जीवन शैली एवं कार्य प्रणाली से छात्रों को अवगत करवाया। ओजपूर्ण व्याख्यान में कहा कि नैतिक रुप से दृढ़ होने पर ही साहस उत्पन्न होता है। इस मौके युवा विकास केंद्र के समन्वयक डॉ. नवनीत वर्मा सहित कॉलेज स्टूडेंट्स लेक्चर मौजूद थे।

सिरोही. पीजीकॉलेज में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मौजूद स्टूडेंट्स।