उपखंड स्तरीय संपर्क समाधान शिविर कल
सिरोही| कलेटरके निर्देश पर आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं की सुनवाई एवं उनके शीघ्र समाधान के लिए 12 फरवरी को सवेरे 11 बजे पंचायत समिति सिरोही के सभागार में उपखंड स्तरीय संपर्क समाधान शिविर आयोजित होगा। एसडीएम ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि शिविर में परिवादियों की समस्याओं को सुना जाएगा।
और सुगम राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की जायेगी।