पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रुपए का अनुदान खत्म

घरेलू गैस सिलेंडर पर 25 रुपए का अनुदान खत्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यसरकार ने घरेलू सिलेंडर पर 25 रुपये का अनुदान खत्म कर दिया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने सोमवार को एक आदेश जारी कर बताया कि घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राज्य सरकार की ओर से प्रति सिलेंडर 25 रुपए की दर पर अनुदान दिया जा रहा था। पिछले 6 माह में पेट्रोलियम उत्पादों के दामों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई भारी गिरावट और उपभोक्ताओं को सब्सिडी सीधे ही खातों में दिए जाने के कारण यह अनुदान खत्म किया जा रहा है।