- Hindi News
- निजी वाहनों को बनाया टैक्सी, रोक की मांग
निजी वाहनों को बनाया टैक्सी, रोक की मांग
सिरोही| जोराटैक्सी यूनियन जावाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर गुजरात नंबर के वाहनों के क्षेत्र में टैक्सी के रुप में संचालन पर रोक की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि इस प्रकार के वाहनों ने केवल स्थानीय टैक्सी संचालकों को नुकसान हो रहा है बल्कि सरकार को भी राजस्व की हानि हो रही है। ऐसे में इस प्रकार के वाहनों का संचालन बंद किया जाए।
ज्ञापन में बताया है कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही।