आज पिलाई जाएगी डी वार्मिंग की दवा
सिरोही| बच्चोंमें कुपोषण की रोकथाम एवं बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए कृमि नियंत्रण डिवार्मिंग कार्यक्रम मंगलवार को चलाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसके परमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों एवं सरकारी स्कूलों में 19 वर्ष तक के बच्चों को डिवार्मिंग की दवा दी जाएगी।