मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन
कालन्द्री. बरलूटके आदर्श विद्या मंदिर में सोमवार को मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महेन्द्र कुमार दवे एवं विद्याभारती जोधपुर प्रांत सचिव लखाराम, जिला सचिव आदर्श विद्या मंदिर सिरोही के सानिध्य में संपन्न किया, जिसमें माताओं को बुलाने के लिए स्टूडेंट्स को एक-एक आमंत्रण पत्र दिया गया था। आमंत्रण पत्र पर माताओं का नाम फिर उनके आने पर नाम लिखाया। कार्यक्रम में करीब 600 माताओं ने भाग लिया। इस मौके पर विद्या मंदिर के अध्यक्ष शंकरलाल प्रजापत, प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार रावल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
कालंद्री. आदर्श विद्या मंदिर में मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।