शिक्षा विभाग ने मांगी आपत्तियां
सिरोही. जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक ने द्वितीय श्रेणी से प्राध्यापक समस्त विषय में पद पर पदोन्नति के लिए पात्र सूची जारी करते हुए आपत्तियां मांगी है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रकांता ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के निदेशक ने पात्रता सूची जारी की है। इसके अवलोकन के बाद अपनी आपत्ति 17 सितंबर तक आमंत्रित की है। निर्धारित तिथि के बाद कोई आपत्ति स्वीकार योग्य नहीं होगी।