मोबाइल टॉवर हटवाने की मांग
मोबाइल टॉवर हटवाने की मांग
सिरोही|केशवगंजगांव के बीच लगा मोबाइल टावर आमजन के लिए समस्या बनता जा रहा है। इसे हटवाने के लिए ग्रामवासियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए शीघ्र उसे हटवाने की मांग की है। ग्रामवासियों का कहना है कि मोबाइल टावर से निकल रहे रेडियेशन, जनरेटर सांउड एवं डीजी रुम में लगे स्वचालित उपकरणों ससे उत्पन्न होने कंपन परेशानियों का कारण बने हुए है।