पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऐसी तत्परता हमेशा हो तो बच जाए कई जानें

ऐसी तत्परता हमेशा हो तो बच जाए कई जानें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही| किसीभी हादसे में यदि समय पर तत्परता के साथ घायलों को मदद मिल जाए तो संभव है कि उसकी जान बच जाए। अक्सर पुलिस, चिकित्साकर्मी अन्य संसाधनों की देरी के कारण समय पर राहत नहीं मिल पाती और मौके पर मौजूद लोग अपने स्तर पर बचाव का प्रयास करते हैं। ऐसे में घायल की जान तक चली जाती है। सोमवार शाम को बाहरीघाटा में एक ट्रोले ट्रैक्टर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर के नीचे बुरी तरह से फंस गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर पुलिस, क्रेन और एंबुलेंस सब पहुंच गए। हाथोंहाथ मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान दोनों ओर तीन चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया और पुलिस के लिए इस जाम को तुरंत खुलवाना बेहद जरुरी था, इसीलिए यह तत्परता नजर भी आई। क्योंकि जाम में गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी भी फंसे हुए थे। तुरंत क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को भी हटा दिया गया और कुछ ही मिनिट में मंत्री भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने राहत की सांस ली और मौके पर मौजूद लोगों ने उनसे फोरलेन को शीघ्र शुरु करवाने की मांग की।

घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी की कार भी जाम में फंस गई। ऐसे में पुलिस को इस गाड़ी को तुरंत निकालने की जरूरत थी। तत्परता की यह सारी कवायद इसीलिए हुई। बहरहाल, कारण कुछ भी हों, लेकिन जरुरी यह है कि काश, ऐसी तत्परता हर हादसे में हो तो यकीनन घायलों की जान बचाई जा सकती है। इस बीच लोगों ने फोरलेन का शीघ्र शुरु करने की मांग रखी।

ट्रैक्टर के अगले भाग के नीचे फंसे चालक को निकालने के प्रयास शुरु किए गए। आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए आगे गए। सभी ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ट्रैक्टर में बजरी ट्रोले में कंकरीट थी। इस दौरान दोनों ओर करीब तीन चार किलोमीटर जाम लग गया।

पिंडवाड़ा की ओर से रहे एक ट्रोला के ब्रेक बाहरीघाटा में अचानक फेल हो गए और वह एक ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक सनवाड़ा निवासी कानाराम पुत्र धन्नाराम हीरागर उसके नीचे बुरी तरह से फंस गया। जबकि ट्रोला चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही बाहरीघाटा चौकी से ओमप्रकाश तथा कोतवाली से सीआई वीरेंद्रसिंह दल सहित मौके पर पहुंचे। हाथोहाथ क्रेन भी मौके पर बुला ली गई।

पुलिस, आमजन और मेडिकल स्टाफ के सामूहिक प्रयास से चालक सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद 108 के चालक मेलनर्स नरेंद्रसिंह ने प्राथमिक उपचार देते हुए उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने हाईवे को खुलवाया। हाथोहाथ क्षतिग्रस्त वाहनों को भी साइड में किया गया।