मंत्रियों का भाजपाइयों ने किया स्वागत
सिरोही | प्रदेशके ऊर्जा राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत और गोपालन राज्यमंत्री ओटाराम देवासी का भाजपाइयों ने स्वागत किया। सोमवार सवेरे दोनों राज्यमंत्री सिरोही पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में विश्राम के दौरान शहर के भाजपाइयों ने उनका माल्यार्पण से स्वागत किया। इस मौके उपसभापति धनपत सिंह, पूर्व प्रतिपक्ष नेता सुरेश सगरवंशी, हेमंत पुरोहित, पार्षद जितेंद्र खत्री, रोहित खत्री, नवीन पुरोहित, योगेश दवे आदि मौजूद थे। इसके बाद दोनों मंत्री पिंडवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए।
सिरोही. पिंडवाड़ा जाने से पूर्व सिरोही सर्किट हाउस पहुंचे राज्यमंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ओटाराम देवासी का भाजपाइयों ने स्वागत किया।