पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीपीएफ कार्यालय यथावत रखने की मांग

जीपीएफ कार्यालय यथावत रखने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीपीएफ कार्यालय यथावत रखने की मांग

सिरोही | राजस्थानशिक्षक संघ राष्ट्रीय के संभाग संगठन मंत्री छगनलाल माली के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने गोपालन एवं देवस्थान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी को ज्ञापन सौंप जीपीएफ कार्यालय को यथावत रखने की मांग की। साथ ही एकीकरण की विसंगतियों को भी दूर करने की मांग की। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रदीपसिंह गोहिल ने बताया कि संगठन की मांग थी कि अधिक नामांकन वाले 50 से अधिक छात्रा वाले एक किलोमीटर से अधिक दूरी वाले यातायात प्राकृतिक कारकों के बाधा वाले स्कूलों को एकीकरण मर्ज से दूर रखा जाएं, फिर भी सरकार की गाइड लाइन को नजर अंदाज कर स्कूलों को मर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि जीपीएफ कार्यालय सरुपविलास परिसर से बालाजी थर्ड फेज में ले जाने के विरोध में भी ज्ञापन दिया। इधर, राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप जीपीएफ कार्यालय को सरुपविलास परिसर से तीन किमी दूर स्थानांतरित करने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है।