पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया खाद सप्लाई की मांग

यूरिया खाद सप्लाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. सांसददेवजी पटेल ने मंगलवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार से वार्ता कर संसदीय क्षेत्र जालोर-सिरोही में यूरिया खाद सप्लाई की मांग रखी। सांसद पटेल ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में किसानों से रबी फसल की बुवाई की हुई है। फसलों को अभी यूरिया खाद की अत्यंत आवश्यकता है, लेकिन क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी के कारण किसानों को समस्या का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र में किसान यूरिया खाद को लेकर चिंतित है। रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने सांसद पटेल को पूर्णतया आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसानों की मांग के अनुरूप अतिशीघ्र यूरिया सप्लाई की जाएगी।