पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन विभाग का जांच अभियान आज भी रहेगा जारी

परिवहन विभाग का जांच अभियान आज भी रहेगा जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिरोही. यातायातपरिवहन विभाग की तरफ से जिले में चलाएं जा रहे जांच अभियान को दो दिन के लिए बढ़ाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार वाहनों की जांच का अभियान दो दिन के बढ़ाया गया है। 1 से 8 दिसंबर तक जलाए गए अभियान कार्रवाई में 255 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर 8.14 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसमें ओवरलोड के आरोप में 88 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई में 3.90 लाख तथा अन्य मामलों में 167 चालकों के खिलाफ कार्रवाई में 4.24 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।