पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नियमित मेहनत से पा सकते हैं लक्ष्य: सीईओ

नियमित मेहनत से पा सकते हैं लक्ष्य: सीईओ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापरिषद के सीईओ वीसी गर्ग ने कहा कि नियमित परिश्रम और कड़ी मेहनत से लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। वे मंगलवार को पीजी कॉलेज में युवा विकास केंद्र की ओर से आयोजित प्रसार भाषण कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।

सीईओ गर्ग ने विकास में युवाओं का योगदान शीर्षक पर छात्रों से कहा कि कैसी भी परिस्थितियों में मेहनत करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए, ही निराश होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अखबारों एवं समय के समायोजन की समझ हमारे पास होनी चाहिए। अनुभवी लोगों के साथ अपनी बातें साझा करें, जिन्होंने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लगातार प्रयास से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्रत्येक छात्र को अपने माता-पिता की आस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करना चाहिए। नियमित अध्ययन करने वाला छात्र अपने जीवन में आईएएस जैसे लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। प्रत्येक छात्र को अपने अध्यापकों से मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने अनुकूल लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए ताकि वे अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकें। गर्ग ने छात्रों को अध्ययन के विविध प्रकारों की भी जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डॉ. विनोद कुमार ने सीईओ का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए कॉलेज में समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहते है। छात्रों को उनसे अपनी सहभागिता निभाकर लाभ उठाना चाहिए। युवा विकास केंद्र के समन्वयक डॉ. नवनीत कुमार वर्मा ने केंद्र के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

सिरोही. पीजीकॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।