योगेंद्र सिंह ट्राॅफी की हुई दो रेस
देशके चैम्पियन घुड़सवार योगेंद्र सिंह परमार की याद में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी पूना (महाराष्ट्र) रेस कॉर्स की ओर से योगेंद्र सिंह ट्राफी-2014 का आयोजन किया गया। इस बार पिछले वर्ष की तरह उनके नाम से दो ट्राफी रेस का आयोजन किया गया।
दोनों ट्राॅफ विजेताओं को स्व. योगेंद्र सिंह के पिता नारायण सिंह परमार ने ट्राफी प्रदान की। पूना रेस कोर्स की ओर से दोनों विजेताओं को 6,20,000 रुपए की राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में ओलंपिक गोल्ड मैडल विजेता मैरीकॉम भी मौजूद रही। उल्लेखनीय है कि 25 सितंबर 2004 को रेस कोर्स में पिछले दस वर्षों से ‘योगेंद्र सिंह ट्राफी’ हॉर्स रेस का आयोजन किया जा रहा है। मोहब्बतनगर निवासी स्व. योगेंद्र सिंह परमार के पिता का नाम नारायण सिंह और माता का रसाल कुंवर है। वर्ष 2000 में मुंबई के जॉकी स्कूल में दो साल तक ट्रेनिंग के बाद मुंबई रेस कोर्स में जॉकी (घुड़सवारी) का लाइसेंस मिला। वहां कई रेस जीतकर जिले का नाम रोशन किया। वर्ष 2004 में चैम्पियन इंडिया जॉकी ट्राफी जीतकर भारत के चैम्पियन घुड़सवार बने। इस ट्राफी के कुछ माह बाद पूना रेस सीजन के दौरान हॉर्स एक्सीडेंट में उनका देहांत हो गया। रेस के दौरान चैम्पियन घुड़सवार की मृत्यु होने पर पूना रेस कोर्स ने उनकी याद में प्रतिवर्ष राष्ट्रीय ‘योगेंद्र सिंह ट्राफी’ का आयोजन करने फैसला लिया था।
सिरोही. योगेंद्रसिंहट्रॉफी में विजेता को पुरस्कृत किया गया।