पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 5 लोग घायल

सड़क दुर्घटना में एक परिवार के 5 लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उथमणगांव के पास फोरलेन पर अचानक पहुंचे टैंपो को बचाने के चक्कर में कार टैंपो से टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार लापोद पाली निवासी श्यामदास पुत्र कानदास वैष्णव ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके मौसेरे भाई खींवदास वैष्णव कार से सिरोही की तरफ जा रहा था। उथमण गांव के पास फोरलेन पर गांव की ओर से अचानक आएं टैंपो के आने से कार टैंपो को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे पलट गई। हादसे में खींवदास, उसकी प|ी डिंपल, पुत्र यशवंत अंशु तथा पुत्री नेहा गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सिरोही के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद रैफर करने पर गुजरात ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की।