पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया श्रमदान

स्वच्छता अभियान के तहत ग्रामीणों ने किया श्रमदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोयली. निर्मलभारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत की ओर से सफाई अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत गांव के बस स्टैंड के पास पड़े कचरे को उठा कर किया गया। इसके बाद नालियों की सफाई की गई तथा उगी बबूल की झाड़ियों को साफ किया गया। इसके बाद सिरोही-जालोर मुख्य मार्ग पर पड़े कचरे को हटवाया तथा मुख्य नाले की गंदगी उगी झाड़ियां , पिपलकी मार्ग पर पड़ा कचरा, रामपुरा मार्ग पर पड़ा कचरा, तालाब में उगी बबूल की झाड़ियों की सफाई करवाई गई। इस मौके सरपंच झमू देवी माली, उप सरपंच भंवरलाल रावल, रोजगार सहायक कांतिलाल माली, डायालाल माली, मीठालाल अशोक समेत ग्रामीण मौजूद थे।