- Hindi News
- महावीर इंटरनेशनल की कार्यकारिणी का विस्तार
महावीर इंटरनेशनल की कार्यकारिणी का विस्तार
महावीरइंटरनेशनल सिरोही की बैठक कांतिलाल जैन के मुख्य अतिथ्य एवं अध्यक्ष डॉ. संजीव जैन की मौजूदगी में आयोजित की गई। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। महावीर इंटर नेशनल के सचिव तगाराम राठौड के अनुसार कार्यकारिणी के विस्तार में सुनील व्यास एवं प्रीतम काशिवा को उपाध्यक्ष, तोलाराम को सहसचिव, सहकोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल, मंछाराम को प्रवक्ता, मुकेश अग्रवाल प्रचार मंत्री तथा संगठन मंत्री विनोद रावल का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। बैठक में अध्यक्ष ने आदर्श चेरिटेबल ट्रस्ट सिरोही की ओर से एक हजार बेबी किटस देने की घोषणा की गई। जोकि जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को प्रदान किए जाएंगे। बैठक में पौधरोपण, व्यर्थ से अर्थ, बेबी किटस चिकित्सा शिविरों के आयोजनों बाबत विस्तार से विचार विमर्श कर कार्य योजना बनाने का निर्णय लिया गया।