हवन कार्यक्रम 14 को
सिरोही. हीरसूरी उपाश्रय जैन वीसी में रविवार को मणीभद्र वीर भगवान के हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। श्रीजैन श्वेताबंर मूर्तिपूजक संघ पेढ़ी के ट्रस्टी प्रवक्ता अश्विन शाह के अनुसार जिनचंद्र सूरिश्वरजी महाराज बंधुबेलड़ी की शुभनिश्रा में श्रीमणिभद्र वीर भगवान का 27 जोड़ों का हवन 14 दिसंबर की सुबह 9 बजे से वीसी में आयोजित किया जाएगा। हवन में बैठने के लिए मुख्य लाभार्थी अन्य सभी नाम तय किए गए है, इसमें संबंधित जानकारी लाभार्थियों के नाम लिखने का कार्य 13 दिसंबर शनिवार सुबह 9.30 बजे वीसी में प्रवचन के दौरान किया जाएगा।