- Hindi News
- राज्यमंत्री ने किया किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन
राज्यमंत्री ने किया किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन
मंडवारियागांव में बुधवार को गोपालन देवस्थान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने पंचायत भवन के पास बने नवनिर्मित किसान सेवा केंद्र का उद्घाटन किया तथा आंगनबाड़ी सेवा केंद्र का भूमि पूजन किया। इसी तरह देलदर गांव में विधायक मद से निर्मित सीसी रोड का तथा मल्लेश्वर महादेव मंदिर स्थित सांसद मद से बने सामुदायिक भवन का भी राज्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, पंचायत समिति सिरोही प्रधान नीतिराज सिंह देवड़ा, जिला परिषद सदस्य हिम्मतराम सुथार, पंचायत समिति सदस्य कमलेश दवे, भाग्यवंती प्रजापत भाजपा जिला मंत्री कृषि मंडी डायरेक्टर अमराराम प्रजापत, मंडवारिया सरपंच आशा माली, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह सिंदल, मंडल महामंत्री गोविंद पुरोहित आदि मौजूद थे।
फुंगणीमें कक्षा कक्ष का लोकार्पण : फुंगणीगांव में राज्यमंत्री ने विधायक मद से निर्मित राजकीय माध्यमिक स्कूल में कक्षा कक्ष का लोर्कापण किया। इस मौके पंचायत समिति सदस्य पुष्पा कंवर फुंगणी सरपंच तिजा देवी घांची, उप सरपंच प्रताप सिंह देवड़ा पंचायत प्रचार अधिकारी जितेन्द्र सिंह राणावत, पूर्व जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित, गंगासिह राठौड़ आदि मौजूद थे।