सिरोही| पल्सपोलियो की तैयारियों को लेकर कलेक्टर वी. सरवन की
सिरोही| पल्सपोलियो की तैयारियों को लेकर कलेक्टर वी. सरवन की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. सुशील कुमार परमार और आरसीएचओ डा. दिनेश शर्मा ने बताया कि पल्स पोलियो के लिए कुल 736 बूथ बनाए गए हैं। जिसमे 643 बूथ ग्रामीण क्षेत्र और 93 बूथ शहरी क्षेत्र के हैं। पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद दो दिन तक घर घर जाकर वंचित बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। यह कार्यक्रम 25 फरवरी तक चलेगा।
पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक