सिरोही| शहरकी संपूर्णानंद कॉलोनी स्थित मां अंबे मंदिर का दसवां
सिरोही| शहरकी संपूर्णानंद कॉलोनी स्थित मां अंबे मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। समिति के अध्यक्ष शंकरलाल और सचिव मोतीलाल प्रजापत ने बताया कि आयोजन को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर सवेरे हवन होगा। इसके बाद शुभ मुहूर्त में ध्वजा चढ़ाई जाएगी। शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। शुक्रवार को महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जवानाराम सुथार, दौलतराम और जीवाराम समेत अन्य लोग मौजूद थे।
अंबे माता मंदिर का वार्षिकोत्सव आज