सिरोही| राज्यसरकार की ओर से पचपदरा में रिफाइनरी के काम
सिरोही| राज्यसरकार की ओर से पचपदरा में रिफाइनरी के काम को शुरु नहीं करने के विरोध में रिफाइनरी बचाव अभियान समिति के तत्वावधान में शनिवार सवेरे 10 बजे जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम का प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। समिति के हरीश चौधरी ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने इसे मंजूर किया और इसके लिए 38 हजार करोड़ का प्रावधान किया, लेकिन मौजूदा सरकार इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डालकर बैठी है। जिसके विरोध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
रिफाइनरी की मांग पर कांग्रेस का धरना आज