सिरोही| नगरपरिषद पार्षद विरेंद्र एम चौहान ने आयुक्त को ज्ञापन
सिरोही| नगरपरिषद पार्षद विरेंद्र एम चौहान ने आयुक्त को ज्ञापन देते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले असामाजिक एवं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। पार्षद विरेंद्र एम चौहान ने बताया कि वार्ड नंबर 23 में सारणेश्वरजी रोड पर नगर परिषद की ओर से नई एलईडी लाईट लगवाई गई थी। जिसे कुछ लोगों ने तोड़ दिया। ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाए।
रोड लाइट तोड़ने पर मामला दर्ज करवाने की मांग