सिरोही| केंद्रीयसहकारी बैंक की ओर से अभियान चला कर भामाशाह
सिरोही| केंद्रीयसहकारी बैंक की ओर से अभियान चला कर भामाशाह को ब्रांडेड रुपे कार्ड जारी किए जा रहे है। बैंक के प्रबंध निदेशक के अनुसार ब्रांडेड रुपे कार्ड तथा एक अप्रेल से अल्पकालीन फसली ऋण वितरण भामाशाह, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना छात्रवृत्ति, जननी सुरक्षा योजना आपदा राहत के खाते केसीसीधारी कृषकों सहित सभी नकद हस्तातंरण योजनाओं का लाभ बैंक की सभी शाखाओं के माध्यम से सीधे लाभार्थी को किया जाएगा। इसके लिए बैंक की शाखा में खाता खुलवाने खाताधारकों के केवाईसी फार्म पूर्ति एवं खाताधारकों को रुपे डेबिट कार्य का वितरण करने के लिए 15 फरवरी से 15 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
केंद्रीय सहकारी बैंक की ओर से योजनाओं के लिए चलाया जाएगा अभियान