पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रोला पलटने से चालक की मौत

ट्रोला पलटने से चालक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाहरीघाटामें सिरोही की तरफ रहे ट्रोला में तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक नहीं लगे, जिसकी वजह से वह बेकाबू होकर पहाड़ी से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद वाहन में भरियां बोरियां सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पुलिसने बोरियां हटवाकर सुचारू करवाया मार्ग : कोतवालीथाना के सीआई विरेद्रसिंह ने बताया कि गुजरात से खल की बोरियां भरकर नोखा जा रहे ट्रोला चालक ने बाहरीघाटा में वाहन की रफ्तार कम करनी चाही। शेष|पेज15

लेकिनब्रेक नहीं लगे तथा रफ्तार तेज होकर पहाड़ी से टकराकर वाहन पलट गया। इस हादसे में चालक विक्रमसिंह की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही बाहरीघाटा चौकी के ओमप्रकाश और इंदर ने सीआई को सूचना दी तथा मौके पर पहुंच सड़क पर बिखरी बोरियों को हटवाकर अवरुद्ध यातायात को बहाल करवाया। इस दौरान करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सीआई ने प्रकाश प्रजापति की सहायता से लायंस क्लब की शव वाहनी से चालक का शव पोस्टमार्टम के मोर्चरी भिजवाया तथा परिजनों को सूचना दी।

सिरोही. बाहरीघाटा में पलटा ट्रोला तथा सड़क पर बिखरा सामान।