- Hindi News
- 12 से 15 तक बंद रहेगा पे मैनेजर एप्लीकेशन
12 से 15 तक बंद रहेगा पे मैनेजर एप्लीकेशन
सिरोही| अबपे-मैनेजर एप्लीकेशन में ई.सी.एम. एन.ई.एफ.टी. के भुगतानों के लिए अलग-अलग बिल बनाए जाने की बाध्यता समाप्त हो जाएगी। कोषाधिकारी माणक लाल चौहान ने बताया कि 15 दिसंबर से ईसीएस एनईएफटी के एक ही बिल बनाने की सुविधा पे मैनेजर एप्लीकेशन में आहरण वितरण अधिकारियों के लॉग इन में उपलध करवाई जा रही है। इसके लिए 12 से 15 दिसंबर तक पे मैनेजर एप्लीकेशन बंद रहेगा।
अत: इस अवधि में कोई भी आहरण वितरण अधिकारी पे मैनेजर एप्लीकेशन पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करें।