पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैठक में निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

बैठक में निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरि€क्तकलेक्टर प्रहलाद सहाय नागा ने अधिकारियों से जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम एवं 15 सूत्री अल्पसंख्यक कल्याण के अन्तर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों में निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए प्रभावी निगरानी एवं पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वे कले€ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम के विभिन्न बिन्दुओं की समीक्षा करते हुए इंद्रा आवास, अनुसूचित जाति, जन जाति कल्याण, बस्ती सुधार, सामाजिक सुरक्षा, ग्रामीण सड़क एवं विद्युत प्रबंधन से संबंधित गतिविधियों को जन अपेक्षा के अनुरूप संचालित करने को कहा। बैठक में मुख्य आयोजना अधिकारी एन.बी. सिंह ने बताया कि उद्यानिकी की विकास, पशुपालन, पम्प सैट आंगनबाड़ी केंद्र, छात्रावास संचालन आदि कार्यक्रमों में 2651 व्यक्तियों को लाभांवित कर लक्ष्य पूर्ण किए गए हैं। स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत आवेदन मांगे जा रहे हैं। माडा योजना में 319 तथा बिखरी जनजाति योजना में 385 उपलब्धियां रही हैं। 20 सूत्री कार्यक्रम में गरीबी हटाओ सूत्र के अंतर्गत मनरेगा में अब तक 1 लाख 63 हजार श्रमिकों को जॉब कार्ड जारी कर 17.15 लाख मानव दिवस सृजित किए गए और 24 करोड़ 11 लाख 900 रुपए श्रमिकों को मजदूरी के रूप में भुगतान किए जा चुके हैं। बैठक में रसद, आवासन मंडल, नगरपरिषद, जनजाति प्रभागों से अधिकारी मौजूद नहीं रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। भामाशाह नामांकन योजना में कमियों को दूर करने के लिए कहा गया।

15सूत्री अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम समीक्षा बैठक : 15सूत्री अल्पसंख्यक कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में सर्वशिक्षा अभियान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, मदरसा संचालन आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। समूह बीमा, शिक्षा, प्रसूति सहायता, विश्वास आदि योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त करने के दिशा निर्देश दिए गए। अल्पसंख्यक युवकों में स्वरोजगार के लिए कौशल प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर बल दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद हनीफ ने विभिन्न 15 सूत्रों के अन्तर्गत चलाई जा रही गतिविधियों और उपलब्धियों से अवगत कराया। बैठक में अधीक्षण अभियंता के.एल. कांत, अधिशासी अभियंता वी.के. अग्रवाल, जेठाराम चौधरी, उपनिदेशक जे.सी. मेघवंशी एवं एम.एल. मारू, स्वच्छता मिशन प्रभारी चांदु खां, आईसीडीएस से